*भारतीय योग संस्थान में 25 दिसंबर को मनाया जाएगा महिला योग शक्ति दिवस*
राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकरनगर
अंबेडकरनगर द्वारा प्रति वर्ष 25 दिसंबर को महिला योग शक्ति दिवस के रूप में मनाता रहा है। संस्थान का मानना है की मातृशक्ति एक परिवार समाज और राष्ट्र की धुरी हैं। इसके अलावा ईश्वर ने भी मातृशक्तियो को सृष्टि की रचना के केंद्र में रखा है। ऐसे में मातृ शक्तियों को स्वस्थ रखकर ही एक विकसित समाज और राष्ट्र की कल्पना की जा सकती है। इसके लिए योग एक वरदान के रूप में उभर कर आया है। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु महिलाओं को योग के प्रति जागरूक करने और प्रेरित करने के लिए योग साधना केंद्र कृष्णानगर में 24.12.2023 को और शीतला माता/मठिया माता मंदिर शहजादपुर में 25.12.2023 को महिला योग शक्ति दिवस का आयोजन प्रातः 5.00 बजे से 7.00 बजे तक किया जाएगा।
इसकी विस्तृत जानकारी भारतीय योग संस्थान (पंजी.) अंबेडकरनगर के जिला प्रधान आशाराम वर्मा,क्षेत्रीय प्रधान संदीप लाल श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दी। भारतीय योग संस्थान (पंजी.) अम्बेडकरनगर के जिला मीडिया प्रभारी नीरज यादव ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं मानसिक,शारीरिक,सामाजिक और व्यवहारिक उत्थान करना तथा उनके जीवन को आदर्श बनाना,सदाचार, सत्य,दया,करुणा,सहनशीलता आदि मानवीय गुणों का विकास करना, उनको अबला से सबला बनाना तथा समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना प्रमुख है।उन्होंने कहा कि यदि आज महिलाएं सक्षम नहीं होगी तो समाज पिछड़कर रह जाएगा। उन्होंने कहा कि पुरूष प्रधान समाज में आज महिलाओं की भूमिका भी किसी भी कार्य में कम नहीं आंकी जा सकती। इसलिए महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी रहने के लिए स्वयं के स्वास्थ्य की ओर ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि हम योग के माध्यम से अपने तन व मन को सवस्थ्य बना सकते हैं। योग साधना केंद्र कृष्णानगर व मठिया माता मंदिर की केंद्र प्रमुख ओपी श्रीवास्तव व रानी अग्रहरि ने सभी से अनुरोध है किया है कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में प्रतिभाग कर जीवन जीने की कला को सीखें एवं निरोगी रहे तथा जीवन को स्वस्थ व सफल बनाएं।
रिपोर्ट विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकर नगर
You must be logged in to post a comment.