अपर पुलिस महानिदेशक ने सर्वप्रथम भरतकूप मंदिर किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय हिंदी (दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन भानु भास्कर, पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र अजय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने आगामी 15 जनवरी से प्रारम्भ होने वाली श्रीराम चरण पादुका यात्रा के मार्गों को निरीक्षण किया।

सर्वप्रथम भरतकूप मंदिर का निरीक्षण किया। भरतकूप मंदिर से रामसइया से खोही तिराहा से निर्मोही अखाडा से रामायण मेला परिसर होते हुये बेडी पुलिया तक के सडक मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान सम्बन्धित को यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाना सुनिश्चित करें। जिससे जनपद में यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराया जा सके।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी राजापुर निष्ठा उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी नगर हर्ष पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी अजीत कुमार पाण्डेय, थानाध्यक्ष भरतकूप सूबेदार बिन्द, पीआरओ प्रदीप पाल, प्रभारी यातायात शैलेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट अश्विनी श्रीवास्तव