भारतीय नमो संघ ने मनाई दिवाली,किया भंडारा

कानपुर।भारतीय नमो संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार मन्नू भैया और राष्ट्रीय महामंत्री प्रशांत सिंह के शीर्ष नेतत्व में सम्पूर्ण भारत में प्रभु श्रीराम लला जी के अयोध्या में भव्य अलौकिक राम मंदिर में विराजमान होने के शुभ अवसर पर जगह जगह पूरे हर्षो उल्लास से मनाए गए उत्सव।शहर में कई जगह भंडारे और दीपोत्सव करके कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमे कल्याणपुर कानपुर में भंडारो का आयोजन किया गया और बासौसी कानपुर में बबिता कुशवाहा के द्वारा नमो संघ के अंतर्गत राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।राष्ट्रीय महामंत्री प्रशांत सिंह ने कहा वर्षो पूर्ण सनातनियों ने संकल्प लिया था रामलला हम आयेंगे और मंदिर वही बनाएंगे और आज ये बात ये संकल्प पूर्ण होते हम अपने युग अपने काल में देख रहे है तो ये हमारे लिए अविस्मरणीय है अमृत काल है ये सब मोदी जी की वजह से संभव हुवा है और आज हमारे राम लला वही विराजमान हैं जहा मंदिर बनाने का संकल्प लिया गया था 500 वर्षो का संघर्ष खत्म हुआ सत्य की जीत हुई।इस शुभ अवसर पर विमल गुप्ता के द्वारा शालिनी गुप्ता को नमो संघ का प्रदेश सचिव महिला मोर्चा,बबिता कुशवाहा को कानपुर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा और आरती शर्मा को कानपुर मंडल महासचिव के पद पर मनोनीत किया। इस अवसर पर रवि कुमार, देवेश कुमार,आकाश कुशवाहा,लोकेंद्र प्रताप सिंह,संजय गुप्ता,सीपी त्रिपाठी,योगेश दीक्षित,जितेंद्र कुशवाहा,सीमा जी,शिवम शर्मा,राहुल अवस्थी,आशीष चंदेल,दीपक चंदेल,सत्या,सुभाष मौर्य,आदि मौजूद रहे।

संवाददाता आकाश चौधरी