उत्तर प्रदेश ( राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर
जौनपुर । अतुल्य भारत सर्व समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार मिश्रा राजा साहब के द्वारा ए. बी. एस .पी पार्टी के जौनपुर जिला अध्यक्ष अच्छेलाल मिश्रा पिता राजाराम मिश्रा राजेपुर कचगांव जौनपुर नियुक्त किए गए जिन्होंने पार्टी के प्रति समर्पण की भावना से कार्य करने का शपथ लेते हुए अपने पद को सहर्ष स्वीकार किया इसके पहले जौनपुर जिला अध्यक्ष हिमांशु दुबे पिता अशोक दुबे नियुक्त हुए थे। जो पार्टी के प्रति लापरवाही का कार्य कर रहे थे ।उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष के पद से हटा दिया है। नियुक्ति के दौरान जिला अध्यक्ष आजमगढ़ राकेश त्रिपाठी एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अल्का मिश्रा एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
You must be logged in to post a comment.