पुरुषार्थ के पर्याय आशुतोष त्रिपाठी बनाए गए गोरक्षा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष

उत्तर प्रदेश( राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि) प्रयागराज।विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज संभाग प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी अपने पुरुषार्थी कार्यों के लिए जाने जाते हैं, महासंघ में तमाम उपलब्धियों के लिए चर्चित हैं। विश्व हिंदू महासंघ का प्रयागराज में तीन दिवसीय अधिवेशन संचालित किया जा रहा है जिसका आज अंतिम दिन। पूर्व के कार्यों समेत अधिवेशन में उत्कृष्ठ प्रदर्शन को देखते हुए गोरक्षा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश ने अधिवेशन में ही उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष जैसी अहम जिम्मेदारी दी है और मंच पर मनोनयन पत्र देकर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति जी के उपस्थिति में सम्मानित किया गया।प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण दूबे, प्रदेश महामंत्री मनोज प्रजापति, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी, प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री पण्डित प्रमोद गिरि, प्रयागराज मण्डल प्रभारी नीरज द्विवेदी समेत पूरे प्रदेश से बधाईयां मिलीं, प्रयागराज पदाधिकारियों में हर्ष।

रिपोर्ट जिला ब्यूरो दीपक त्रिपाठी मिर्जापुर उत्तर प्रदेश

सच आप तक जुड़े रहिए राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अखबार टीवी चैनल के साथ हर पल हर कदम पर

विज्ञापन  और खबरे के लिए संपर्क सूत्र 8052 9220 26 99 1923 5535👆👆👆