प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के जन्म दिवस को गोरक्षा प्रकोष्ठ ने प्रेरणा दिवस के रूप में तीन दिवसीय मनाया, प्रदेश अध्यक्ष ने दिया धन्यवाद।

उत्तर प्रदेश (राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि) विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति का 25 जनवरी को पूरे प्रदेश में जन्म दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया, समस्त प्रकोष्ठों के नेतृत्व ने उनके जन्म दिवस पर विशेष आयोजन किया। इसी आयोजन की कड़ी में गोरक्षा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पाण्डेय के अनुमोदन पर भिखारी प्रजापति के जन्म दिवस को गोरक्षा प्रकोष्ठ ने प्रेरणा दिवस के रूप में तीन दिवसीय मनाने का निर्णय लिया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण दूबे, प्रदेश महामंत्री मनोज प्रजापति का परामर्श रहा। पूरे उत्तर प्रदेश में पदाधिकारियों ने अपने मंदिरों में भिखारी प्रजापति के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन का कामना किया, ढेरों पदाधिकारियों ने गौशालाओं में गाय को गुड़ व चारा खिलाकर प्रदेश अध्यक्ष का जन्म दिवस मनाया, मिर्जापुर जिला परिक्षेत्र के पदाधिकारियों ने तो मानस पाठ के बाद सहभोज से प्रदेश अध्यक्ष का जन्म दिवस मनाया। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पाण्डेय ने कहा कि जैसे योगी जी महाराज महान संत हैं वैसे ही प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति गृहस्थ जीवन में महान संत हैं जो गोरक्षा ही नहीं समस्त प्रकोष्ठों के प्रेरणास्त्रोत हैं इसलिए गोरक्षा प्रकोष्ठ उनके जन्म दिवस को प्रेरणा दिवस के रूप में मना रहा है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने प्रदेश कार्यालय गोरखपुर से पूरे प्रदेश के समस्त सम्मानित पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया, उन्होंने कहा कि जन्म दिवस मनाया जाना कोई विषय नहीं है परंतु बिना किसी निर्देशन के इस तरह पूरे प्रदेश में किसी दिन को विशेष बना देना एकता का प्रतीक है, उन्होंने गोरक्षा प्रकोष्ठ को उत्सुक प्रकोष्ठ से संबोधित किया, श्री प्रजापति ने कहा कि गोरक्षा एक ऐसी प्रकोष्ठ है जो खुद के कार्यों में निपुणता के साथ महासंघ से संबंधित कार्यों के लिए हमेशा उत्सुक रहती है। उन्होंने गोरक्षा के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण दूबे, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री मनोज प्रजापति को महासंघ का बेहतरीन सिपाही करार दिया। उन्होंने कहा कि मेरे जन्म दिवस पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से बधाई देने वाले समस्त बंधुओं का आभार व्यक्त करता हूं, सबको धन्यवाद।

 

रिपोर्ट प्रदेश हेड राजेंद्र पांडे गोरखपुर उत्तर प्रदेश

सच आप तक जुड़े रहिए राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि अखबार टीवी चैनल के साथ हर पल हर कदम पर

विज्ञापन और खबरों के लिए संपर्क सूत्र 80 5292 20 26 99 1923 5535👆🏻👆🏻👆🏻