उत्तर प्रदेश( राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर
जौनपुर।जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के गौराबादशाहपुर से-नत्थनपुर पुलिया राजेपुर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी है। इस मार्ग के चाैड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए विधायक जगदीश नारायण राय की ओर से प्रस्ताव दिया गया था।
8.700 किमी मार्ग के कायाकल्प के लिए 1389.00 लाख रुपये की स्वीकृति देते हुए चार करोड़ सोलह लाख सत्तर हजार रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं। शासन के अनुसचिव की ओर से लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को इससे संबंधित पत्र भेजा गया है।अनुसचिव अभय प्रताप श्रीवास्तव की ओर से लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता (विकास) को भेजे गए पत्र के माध्यम से बताया गया है कि जौनपुर जनपद के जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के गौराबादशाहपुर से-नत्थनपुर पुलिया राजेपुर के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए शासन की ओर से 1389.00लाख रुपये की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति दे दी गई है
चालू वित्तीय वर्ष में कार्य के लिए 416.70 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं। इस मार्ग का कायाकल्प हो जाने से इस पिछड़े क्षेत्र की लगभग 50 हजार आबादी काे आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। आजमगढ़ और वाराणसी जनपद के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण बड़े वाहनों के आने-जाने में दिक्कत होती है।
जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। विधायक ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर जोर दे रहे है। जगदीश नारायण राय के प्रयास से गांवों में भी तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। नई सड़कें बन रही हैं, पुरानी सड़कों का कायाकल्प हो रहा है।
You must be logged in to post a comment.