राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर

टांडा (अंबेडकर नगर)।कोतवाली टांडा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गौरा गूजर में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक किराना दुकान का शटर तोड़कर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान से लगभग एक लाख रुपये मूल्य का किराना सामान एवं करीब दस हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गौरा गुर्जर निवासी अरविंद कुमार पुत्र मुन्नीलाल की किराना (फार्च्यून) की दुकान जोत अफजल चौधरी व चरण सिंह के निकट नहर पर स्थित है। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि 14 जनवरी 2026 की रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। देर रात करीब 1 बजे गश्ती पुलिस द्वारा सूचना दी गई कि उनकी दुकान का शटर टूटा हुआ है।
सूचना पाकर दुकानदार अपने परिजनों एवं ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की तो पाया कि अज्ञात चोर दुकान से लगभग एक लाख रुपये का किराना सामान तथा करीब 10 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए हैं। इस घटना से पीड़ित को भारी आर्थिक क्षति हुई है।
पीड़ित अरविंद कुमार ने कोतवाली टांडा में प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में भय का माहौल है और उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
Like this:
Like Loading...
Related
You must be logged in to post a comment.