हमारी संस्कृति हमारे उत्सव का आयोजन बैसवारा डिग्री कॉलेज मे सम्पन्न-

उत्तर प्रदेश ( राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि) रायबरेली के लालगंज में 14 जनवरी को उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति हमारे उत्सव कार्यक्रम का आयोजन बैसवारा डिग्री कॉलेज ऑडिटोरियम में किया गया l नोडल शिक्षिका श्रीमती सविता वर्मा जी प्रधानाचार्य राजकीय जूनियर हाई स्कूल पूरे त्रिवेदी जी ने सर्वप्रथम कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जिसमें अतिथि के रूप में एसडीएम सर लालगंज, तहसीलदार साहब लालगंज ,श्री खंड विकास अधिकारी लालगंज ,श्री खंड शिक्षा अधिकारी सरेनी , श्रीवास्तव मैडम एवं बैसवारा डिग्री कॉलेज के प्राचार्य जी उपस्थित रहे l संपूर्ण कार्यक्रम की आयोजन के लिए व्यवस्थापक के रूप में उमाकांत तिवारी जी का योगदान सराहनीय रहा l कार्यक्रम के निर्णायक हेड मास्टर यज्ञ दत्त शुक्ला जी, सुश्री नूपुर जी एवं मानस चौधरी जी थे l कार्यक्रम का संचालन हेड मास्टर सौरभ तिवारी जी ने किया और सभी प्रतिभागियों में से आनंद सिंह, कैप्टन सिंह ,चंद्रेश पाल ,वर्तिका तिवारी, अदिति, अंशिका, अंजलि ,विभा, क्षितिज चौहान, आयुष चौहान ,कृतिका तिवारी आदि विद्यार्थियों को अलग-अलग विधाओं में पुरस्कार प्राप्त हुए l अंत में नोडल मैडम ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप सर्टिफिकेट प्रदान किया l सभी प्रतिभागियों को कल दिनांक 15 जनवरी को जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता जिसका आयोजन रतापुर में होना है वहां आने के लिए प्रेरित किया l कार्यक्रम के आयोजन से नगर वासियों में अत्यंत खुशी का माहौल रहा और उनका कहना था कि ऐसे आयोजन से बच्चों की छिपी हुई प्रतिभाएं वास्तव में निखरकर सामने आती हैं l

 

रिपोर्ट जिला क्राइम रिपोर्टर सत्येंद्र बहादुर सिंह रायबरेली उत्तर प्रदेश

सच आप तक जुड़े रहिए राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अखबार टीवी चैनल केसाथ हर पल हर कदम पर 

विज्ञापन और खबरों केलिए संपर्क सूत्र 805292 20 26 99 1923 5535 👆🏻 👆🏻 👆🏻