अंबेडकर नगर अकबरपुर कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय परस कटुई में आज नवारम्भ कार्यक्रम, वार्षिकोत्सव कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। निर्धारित समय और पूर्व नियोजित रूपरेखा के अनुसार संपन्न हुए इस कार्यक्रम की भव्यता ने उपस्थित जनसमूह और अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की सफलता और व्यवस्था की खंड शिक्षा अधिकारी (BEO)अकबरपुर, अम्बेडकर नगर हिमांशु कुमार मिश्रा एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) महोदय ने विद्यालय के शैक्षणिक स्तर और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय परस कटुई ने ब्लॉक, जिला,राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। चाहे वोNMMS परीक्षा में चयन हो, राष्ट्रीय अविष्कार अभियान की उपलब्धि हो,या CCRT जैसे मंच पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करके जिले और प्रदेश का नाम रोशन करना हो उन्होंने इन उपलब्धियों का श्रेय समस्त समर्पित स्टाफ को देते हुए उन्हें बधाई प्रेषित की। साथ ही, उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से संवाद करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए ‘नवीन नामांकन’ हेतु प्रेरित किया और सरकारी विद्यालयों में मिल रही उच्च स्तरीय सुविधाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का सफल एवं आकर्षक मंच संचालन सहायक अध्यापक श्याम सिंगार यादव और रेनू चौधरी मैम द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उनके ओजस्वी उद्बोधन ने कार्यक्रम में अंत तक उत्साह बनाए रखा। विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका ईश्वरावती वर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे स्टॉफ के सभी अध्यापकों में महेन्द्र प्रताप चौधरी,प्रियंका चौधरी और कंचन देवी सभी ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने खूब तालियां बटोरीं। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। खंड शिक्षा अधिकारी के प्रेरक वचनों से उत्साहित होकर कई अभिभावकों ने मौके पर ही नवीन शिक्षा सत्र के लिए अपनी रुचि दिखाई।
You must be logged in to post a comment.