अंबेडकरनगर/प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से जारी निर्देश के अनुसार राम नवमी के अवसर पर वर्ष 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य स्थगित कर दिया गया है। परिषद के सचिव द्वारा जारी पत्र में बताया गया कि पहले से ही 26 मार्च 2026 को राम नवमी के सार्वजनिक अवकाश के चलते मूल्यांकन कार्य रोका गया था।
अब शासन द्वारा 25 मार्च 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार 27 मार्च 2026 को भी राम नवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके क्रम में 27 मार्च को भी प्रदेश के सभी मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियों की जांच नहीं होगी।
इस संबंध में सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि आदेश का पालन सुनिश्चित किया जा सके।
You must be logged in to post a comment.