उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) मथुरा ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति (रजि. उत्तर प्रदेश) द्वारा लेफ्टिनेंट कर्नल बने देवेंद्र शर्मा के सम्मान में आज भव्य रोड शो का आयोजन किया गया। यह रोड शो बीएसए पुलिया से प्रारंभ होकर भावना लाइब्रेरी तक निकाला गया, जहां उनका जोशीला स्वागत किया गया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा सोशल मीडिया से दूरी बनाकर अपने लक्ष्य निर्धारित करें और अनावश्यक गतिविधियों से दूर रहकर कड़ी मेहनत करें। उन्होंने कहा कि परिश्रम और अनुशासन से निश्चित रूप से सफलता प्राप्त की जा सकती है। भावना लाइब्रेरी के निदेशक गगन अग्रवाल ने कहा कि उनकी लाइब्रेरी से समय-समय पर कई युवा प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर देश सेवा में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज देवेंद्र शर्मा जैसे प्रतिभाशाली युवा का सम्मान करना उनके लिए गर्व का विषय है। समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि उनकी संस्था समाज के लिए सराहनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों और नई प्रतिभाओं को समय-समय पर सम्मानित करती है। उन्होंने बताया कि इस रोड शो का उद्देश्य युवाओं को सही दिशा दिखाना और उन्हें प्रेरित करना है । बृज यातायात महिला प्रकोष्ठ की महानगर अध्यक्ष पुलका रावत फूल माला पहनकर युवाओं से कहा अगर आप सही परवरिश व सही शिक्षकों के संपर्क में रहेंगे निश्चित तौर पर आप सफलता पाएंगे ।
कार्यक्रम के दौरान देवेंद्र शर्मा को फूल-मालाएं, दुपट्टा एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नरेंद्र दीक्षित, हेमंत अग्रवाल, अर्जुन, गौरव सक्सेना, गिरधारी, अंकित, दिनेश चौधरी, प्रशांत, नीरज, प्रदीप गुर्जर, महेश, विष्णु, लक्ष्मण, सचिन, नरेश, लोकेश, अभिषेक, सुमित सहित दर्जनों युवा उपस्थित रहे ।
फोटो परिचय:
1: लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र शर्मा, विनोद दीक्षित एवं गगन अग्रवाल जीप पर सवार होकर रोड शो निकालते हुए।
2 : लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र शर्मा को दुपट्टा एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए।

रिपोर्टर विनोद दीक्षित मथुरा