मेहनत और अनुशासन से छात्रों ने रचा सफलता का इतिहास, विद्यालय में जश्न का माहौल

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में नवाबगंज स्थित सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों में भी उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।

हाईस्कूल में ऋषभ और अभिनव निषाद रहे अव्वल

हाईस्कूल वर्ग में ऋषभ और अभिनव निषाद ने 89-89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। सक्षम सिंह, गौरव मौर्य, जतिन गौतम और श्रेया ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बेहतर प्रदर्शन किया। काव्या कनौजिया व अर्पिता तिवारी ने 86 प्रतिशत,आस्था राठौर और अविरल विश्वकर्मा ने 85 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके अलावा कनिका साहू और ऋषभ निषाद ने 84-84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

इंटरमीडिएट में वर्षा निषाद ने बढ़ाया गौरव

इंटरमीडिएट परीक्षा में वर्षा निषाद ने 88.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। काजल (85.6प्रतिशत), मयंक सिंह (83.2प्रतिशत), रूचि राय व चित्रांशी (82.4प्रतिशत) ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। माही राठौर और श्रेया गौतम (82प्रतिशत), रंजना व तुलसी गुप्ता (81.8प्रतिशत), अमृता (81.6)प्रतिशत तथा विधि (81.4प्रतिशत) ने भी सफलता हासिल की।

मेहनत और अनुशासन बना सफलता का आधार

शिक्षकों ने बताया कि सभी मेधावी छात्रों ने निरंतर परिश्रम और अनुशासन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनका यह प्रदर्शन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

प्रधानाचार्या ने दी शुभकामनाएं

विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमन चंदोला ने सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। साथ ही विद्यार्थियों को भविष्य में भी लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने और नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय के अध्यक्ष सुभाष खेड़िया,सचिव कमल किशोर गुप्ता,अध्यापकगण ने बधाई दी।

संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर

Leave a Reply