उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) मथुरा ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित के साथ टीम को भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें परशुराम शोभायात्रा से पूर्व आयोजित रक्तदान शिविर एवं उनके और उनकी टीम को समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे विशेष कार्यों के लिए प्रदान किया गया। भगवान परशुराम शोभा यात्रा मथुरा के द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री बंसीलाल शर्मा राष्ट्रीय महासचिव गौरव कांत शर्मा युवा अध्यक्ष आयुष शर्मा ने संयुक्त रूप से परशुराम भगवान की चित्र छवि पगड़ी दुपट्टा पहन कर विनोद दीक्षित को किया सम्मानित । विनोद दीक्षित के नेतृत्व में अब तक मथुरा जनपद में लगभग 8000 रक्तदाताओं के सहयोग से 8000 जरूरतमंद लोगों को रक्त उपलब्ध कराया जा चुका है। इसके साथ ही वे अपने अनोखे सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से जनपद में एक अलग पहचान बना चुके हैं।
शोभायात्रा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा ने कहा कि विनोद दीक्षित हर समय समाज और जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। उनके सेवा भाव और सामाजिक कार्यों को देखते हुए समिति द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री बंसीलाल शर्मा ने कहा कि विनोद दीक्षित पिछले तीन वर्षों से भगवान परशुराम शोभायात्रा में अपनी विंटेज गाड़ियों को निशुल्क उपलब्ध कराते आ रहे हैं। उनके सराहनीय योगदान के लिए समिति ने उन्हें सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह जनपद के विप्र समाज के प्रतिष्ठित लोगों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद विनोद दीक्षित ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मान उन्हें समाजसेवा के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करते हैं तथा वे आगे भी समाजहित में निरंतर कार्य करते रहेंगे। सामाजिक होने वालों में भागवत आचार्य चारू चर्च का ललाडली, बृजेश शर्मा मनीष शर्मा अर्जुन पंडित श्याम शर्मा मुकेश शर्मा आदि रहे शामिल।
फोटो परिचय विनोद दीक्षित को सम्मानित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राम गोपाल शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव बंसी लाल, शर्मा , राष्ट्रीय सचिव गौरव कांत शर्मा युवा अध्यक्ष आयुष शर्मा सम्मानित करते हुए ।
रिपोर्टर विनोद दीक्षित मथुरा
You must be logged in to post a comment.