उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्म भूमि) कानपुर। नवाबगंज स्थित सेठ मोती लाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में शनिवार को मदर्स डे कार्यक्रम भावनात्मक माहौल के बीच आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नन्हे बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिए मां के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया।विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पीजी से कक्षा दो तक के छात्र-छात्राओं के साथ उनकी माताएं शामिल हुईं।कार्यक्रम शुभारंभ आचार्या मोहिता शुक्ला ने किया। पीजी के बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने सभी का ध्यान खींचा।वहीं एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने गीत,नृत्य और मनोरंजक गतिविधियों के जरिए कार्यक्रम में रंग भर दिए। कार्यक्रम के दौरान माताओं के लिए खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिसमें उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।प्रधानाचार्या सुमन चंदोला ने कहा कि मदर्स डे केवल एक उत्सव नहीं,बल्कि मातृत्व के सम्मान और उसके योगदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में मां की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर