राज्य मंत्री बनने पर हंसराज विश्वकर्मा का हुआ जोरदार स्वागत, बंटी सिंह ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर

 

अम्बेडकर नगर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री पद की शपथ लेने के बाद हंसराज विश्वकर्मा को लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी क्रम में भारतीय जन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियांशु उर्फ बंटी सिंह अपने समर्थकों के साथ लखनऊ स्थित दारुलशफा आवास पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर बंटी सिंह ने कहा कि हंसराज विश्वकर्मा का मंत्री बनना समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य मंत्री के रूप में हंसराज विश्वकर्मा प्रदेश के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने भी सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा प्रदेश की जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

इस दौरान सतीश विश्वकर्मा, आलोक तिवारी, नारद विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply