मुख्यमंत्री योगी से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव, अंबेडकर नगर के विकास पर हुई चर्चा

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर 

अंबेडकर नगर ÷ भाजपा जनपद संगठन के नए जिलाध्यक्ष घोषित होने के बाद प्रथम सप्ताह में ही भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर पहली बार मुलाकात कर जिले की चतुर्दिक विकास और संगठन की स्थिति पर ध्यान आकृष्ट कराया।अधिकारियों को जनपद के विकास की खाका तैयार करने का आदेश देने का अनुरोध किया।

         रविवार की देर शाम को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू के साथ मुलाकात कर जनपद की विकास के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं और संगठन के विषय पर अनुरोध किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद की विकास के लिए गम्भीरता से विचार करने का आश्वासन दिया एवं जनपद के संगठन को मजबूती और कार्यकर्ताओं के मान सम्मान का भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं के कार्य से ही संगठन को मजबूती मिलती है एवं सरकार की योजनाएं निचले स्तर तक पहुंचती है, इसलिए कार्यकर्ताओं की अनदेखी किसी भी अधिकारी द्वारा नहीं होने पाए इस पर नजर रखना आपकी जिम्मेदारी है।भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने कहा कि मुलाकात संतोष जनक रहा है। मुख्यमंत्री जी के आशिर्वाद से संगठन कार्य करने की आत्मबल मजबूत हुआ है। भाजपा सरकार की योजनाओं और संगठन की कार्यों के बल पर विधानसभा चुनाव में बड़ी सफलता जिले के नाम किया जायेगा।

Leave a Reply