राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर
अम्बेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रांतीय उपाध्यक्ष वासुदेव मौर्य से भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ. गयादीन सिंह के नेतृत्व में मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया तथा उनके शीघ्र समाधान की मांग की।डॉ. गयादीन सिंह ने वासुदेव मौर्य के माध्यम से शासन स्तर पर जनहित से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। उन्होंने नगर टांडा स्थित नगर पालिका परिषद परिसर के उदासीन आश्रम हनुमान मंदिर में निःशुल्क विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की मांग की। इसके साथ ही नगर क्षेत्र में जलकल अभियान के दौरान क्षतिग्रस्त की गई सड़कों का समुचित निर्माण कराए जाने, शहर में बढ़ती यातायात एवं जाम की समस्या से निजात दिलाने तथा पुलिस प्रशासन द्वारा वाहन चेकिंग के नाम पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों के साथ कथित उत्पीड़नात्मक कार्रवाई एवं अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की।प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका परिषद क्षेत्र के अंतर्गत नेहरू नगर-सकरावल संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराए जाने की भी मांग की।इस अवसर पर ईश्वर चंद्र, सीताराम मौर्य, विनोद कुमार मौर्य, प्रवीण कुमार मौर्य, सुभाष चंद्र मौर्य, राम प्रकाश वर्मा, विमलेश विश्वकर्मा, रामकुमार मौर्य, केशव राम वर्मा, वीर बहादुर मौर्य, आनंद कुमार साहू, आकाश सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
You must be logged in to post a comment.