भाजपा नेता ने केक काटकर मुख्यमंत्री का मनाया जन्मदिन

उत्तर प्रदेश (राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर

जौनपुर।भारतीय जनता पार्टी मनीष नारायण चौरसिया व कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन केक काट कर मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनीष नारायण चौरसिया व ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने योगी आदित्यनाथ के चित्र के सामने केक काटकर जन्मदिन मनाया। मनीष चौरसिया ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को बताया कि योगी आदित्यनाथ के 9 वर्ष के शासनकाल में प्रदेश निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस पर उन्होंने कहा हम आज संकल्प लें की अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाना है। कार्यक्रम में सुमित शुक्ला , पंकज श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Leave a Reply