आगरा में शराब के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, पुलिस ने दबोचा आरोपी

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) आगरा। आगरा सदर बाजार थाना क्षेत्र की प्राची टावर चौकी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी आलोक तिवारी और उनकी टीम ने बगीची मधु नगर स्थित (वीरेंद्र सिंह के मकान) से धर्म सिंह पुत्र दुर्गा प्रसाद को दबोचा। आरोपी पर लंबे समय से क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेचने का आरोप था,जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश बना हुआ था।सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी के दौरान अवैध शराब की खेप भी बरामद की गई। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर सील कर दिया है।थाना सदर बाजार में आरोपी के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और लगातार अभियान चलाया जा रहा है।चौकी प्रभारी आलोक तिवारी ने बताया कि टीम की सतर्कता के चलते यह कार्रवाई संभव हो सकी। पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क और सप्लाई चैन की भी जांच कर रही है, ताकि पूरे गिरोह का खुलासा किया जा सके।

संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर

 

Leave a Reply