उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। भारतीय रक्षक पार्टी ने संगठन विस्तार के साथ जनसेवा को अपनी प्राथमिकता बनाने का संकल्प लिया है। शुक्रवार को जवाहर नगर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।राष्ट्रीय अध्यक्ष रुद्र सक्सेना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय रक्षक पार्टी का हर कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए काम करेगा। जनसेवा ही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।राष्ट्रीय महासचिव अमित शुक्ला ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता जनता और प्रशासन के बीच मजबूत कड़ी बने। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को सुनकर उन्हें संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना और समाधान के लिए लगातार प्रयास करना ही पार्टी की कार्यशैली है।बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। इस दौरान सत्येंद्र शर्मा को कानपुर मंडल उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उनका स्वागत किया गया। बैठक में कानपुर मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, उन्नाव महिला मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मी, सुजीत कुमार समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.