उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। विष्णुपुरी स्थित सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में आयोजित कानपुर मंडलीय पावरलिफ्टिंग एवं ओपन बेंच प्रेस चैंपियनशिप के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने अपनी ताकत का शानदार प्रदर्शन किया। महिला ओपन वर्ग में सानवी सिंह, ओजस्वी शुक्ला, कात्यानी सिंह, श्रेया शुक्ला, अनुष्का, प्रियांशी मौर्य, रामा वर्मा, शिवानी निषाद, मानवी सिंह और धैर्या सिंह ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर छाप छोड़ी।
चैंपियनशिप का उद्घाटन उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव राहुल शुक्ला और कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव सौरभ गौर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पुरुष वर्ग में प्रिंस, आकाश सेंगर, आरव, हंस शुक्ला, ओमान मिश्रा, शौर्य सोनी, शाश्वत सिंह, सरगम कटियार, रोहन कुशवाहा, शिव सिंह, मोहम्मद बिलाल, सुधांशु सिंह, आनंद कुमार, आर्य प्रजापति, तरुण वर्मा, मनीष, अभिषेक विश्वकर्मा, विराट वाजपेई, आदित्य सेंगर, अभिषेक बाथम, अभिषेक कटियार, मनोज सैनी, राहुल सूद, अविरल चतुर्वेदी और दिव्यांशु दुबे ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
रजत पदक सरताज, देवेंद्र सिंह, आदित्य गुप्ता, हिमांशु, आरव श्रीवास्तव, अंश कुमार, अनुराग वर्मा, आदर्श गौतम, आदित्य सिंह, सिद्धार्थ, विक्रम सिंह, कृष्ण वर्मा, आर्यन राजपूत, विवेक सिंह राठौर, प्रखर सिंह, कृष्णा, नियाज हसन, संजय कुमार सिंह और हर्षित कौशिक ने जीते। वहीं एकलव्य सिंह, अथर्व सिंह, वैभव सिंह, उत्कर्ष दुबे, अंश प्रताप सिंह, रामजी राजपूत, आर्यन कश्यप, अभय, सक्षम दुबे, आदित्य शुक्ला, राज सिंह, हर्ष रावत, आशीष सोनकर, शुभम कुमार, अभिषेक विश्वकर्मा और मोहम्मद बिलाल ने कांस्य पदक हासिल किए।
प्रतियोगिता के दौरान विवेक मिश्रा, राजेश दीक्षित, नीरज कुमार, अनिल कुशवाहा, जीशान अहमद, सुधांशु आर्या, विजय जायसवाल, डॉ. अंचित अग्रवाल और राहुल तिवारी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.