उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) मथुरा, 27 जुलाई 2026। भगवान श्री परशुराम शोभायात्रा समिति (रजि.) मथुरा द्वारा सोमवार प्रातः 9:00 बजे संयमन तीर्थ, स्वामी घाट पर महर्षि वेदव्यास प्रादुर्भाव महोत्सव के अवसर पर एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. रामगोपाल शर्मा ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि वेदव्यास के चित्रपट पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. रामगोपाल शर्मा एवं राष्ट्रीय महामंत्री पं. बंसीलाल शर्मा ने महर्षि वेदव्यास के जीवन एवं संस्कृत साहित्य में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महर्षि वेदव्यास ने चारों वेदों का संकलन किया तथा श्रीमद्भागवत सहित अनेक महान ग्रंथों की रचना कर भारतीय संस्कृति को अमर बना दिया। उन्होंने बताया कि गुरु पूर्णिमा को ही वेदव्यास पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है और इस दिन गुरु के प्रति श्रद्धा व्यक्त कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है।
समारोह में समिति द्वारा 31 वरिष्ठ भागवत आचार्यों, कथा व्यासों एवं विप्रजनों को पगड़ी, शॉल, पटका तथा भगवान श्री परशुराम का चित्रपट भेंट कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से आचार्य रमाकांत गोस्वामी, मुकेश शास्त्री, रवि पंडित, विष्णु विराट, गोपालाचार्य, बलराम पंडित, हर्षवर्धन, मुकेश आचार्य, ज्योतिषाचार्य बंशीधर शर्मा, अनिल परशुराम, अनिल स्वामी, पं. राजेश अग्निहोत्री, लक्ष्मीकांत शास्त्री, अजय तेलंगाना, राकेश पंडित, विष्णु दीक्षित, महंत रामेश्वर दास, शरद शंकर नागर, सुमित कृष्ण शास्त्री, कुमारी चारु चर्चिता, राजू पंडित (होली गेट), गिरीश वदन पंडित सहित अनेक विद्वान एवं संतजन शामिल रहे।
कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष मनोज बॉबी डेयरी, विनोद दीक्षित, कुंजी शर्मा, सुनील शर्मा, राजा दीक्षित, सचिव के.के. शर्मा, महंत लब्बू पंडित, बड़न शर्मा, हरीश शर्मा, धीरज गोस्वामी, गोपेश शर्मा, शिवदत्त शर्मा, ललित स्वामी, डी.पी. गोस्वामी, अजय शर्मा, राजू पंडित, मांगीलाल शर्मा, जे.पी. शर्मा (ब्लड बैंक), मदन मोहन, अनुराग पाठक, सुरेंद्र शर्मा, विष्णु पंडित, कृष्ण शर्मा, संजय हरियाणा, श्याम शर्मा, अर्जुन पंडित, गजेंद्र शर्मा, चंद्रप्रकाश टावर वाले, चंद्रप्रकाश कवि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। फोटो परिचय 31 भागवत आचार्य को सम्मानित करते हुए भगवान परशुराम शोभायात्रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम गोपाल शर्मा महामंत्री बंशीधर शर्मा उपाध्यक्ष विनोद दीक्षित व अन्य ।
रिपोर्टर विनोद दिक्षित मथुरा