नई जिम्मेदारी के बाद पहली बार अंबेडकरनगर पहुंचे डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर
अंबेडकरनगर। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी को प्रकोष्ठ संकुल प्रदेश सह संयोजक बनाए जाने के बाद पहली बार जनपद आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 161 किलोमीटर पर उतरते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार अभिनंदन किया। इसके बाद जिला मुख्यालय तक विभिन्न स्थानों पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।
जिला मुख्यालय स्थित भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव की अध्यक्षता में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिला एवं मंडल पदाधिकारियों ने डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी को 51 किलो की माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया।
स्वागत से अभिभूत डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी है, वह उनके लिए सम्मान के साथ महत्वपूर्ण दायित्व भी है। जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जिस आत्मीयता और उत्साह के साथ स्वागत किया, उसके लिए वह सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की अपेक्षाओं के अनुरूप पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए पार्टी की विचारधारा एवं संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के नेतृत्व में संगठनात्मक कार्यों और सक्रियता के साथ आगामी चुनाव में जनपद की पांचों विधानसभा सीटों पर पार्टी को मजबूत आधार मिलेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने कहा कि डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी का संगठन के प्रति समर्पण, अनुभव और सक्रियता सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। प्रदेश संगठन द्वारा उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिया जाना पूरे जनपद के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद से लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष तक डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी का संगठनात्मक सफर उल्लेखनीय रहा है। उनकी संगठनात्मक क्षमता और लोकप्रियता से कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष पंकज वर्मा ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत प्रशासक श्याम सुंदर वर्मा, विधायक धर्मराज निषाद, पूर्व चेयरमैन ओमकार गुप्ता, राम किशोर राजभर, ब्लॉक प्रशासक संजय सिंह, प्रतिनिधि आनंद वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, अनीता कमल, विद्यावती राजभर, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, डॉ. विनोद कुमार, जिला मीडिया प्रभारी वाल्मीकि उपाध्याय, विनय पांडेय, आकाश वर्मा, शिव पूजन राजभर, अखंड प्रताप वर्मा, उमाशंकर शुक्ला, अभिषेक निषाद, राजकुमार सेठ, अमित सिंह, गिरीश वर्मा, डॉ. संतोष सिंह, रमेश चंद्र गुप्ता, संतोष सिंह बबलू, डॉ. शिव पूजन वर्मा, ओम प्रकाश उपाध्याय, अंकित अग्रहरि, मनीष मिश्र, शाश्वत मिश्र सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।