प्रांजल यादव ने राज्य स्तरीय अंडर-19 भारोत्तोलन मे जीता रजत पदक ।

*प्रांजल यादव ने राज्य स्तरीय अंडर-19 भारोत्तोलन में रजत पदक जीता

*सुलतानपुर।*हर्षित कुमार सिंह के मार्गदर्शन में राजकीय इंटर कॉलेज, सहारनपुर में 21 सितंबर 2026 को आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-19 भारोत्तोलन प्रतियोगिता में श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज, कलान (सुलतानपुर) के कक्षा 10-सी के विद्यार्थी प्रांजल यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन किया।

प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह एवं प्रबंधक शशि प्रकाश सिंह ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रांजल को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

  1. रिपोर्ट पवन चौरसिया ब्यूरो प्रमुख अयोध्या मंडल

Leave a Reply