जूनियर स्टेट खो-खो के लिए कानपुर की टीमें घोषित

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। हरदोई में 30 अक्टूबर से होने वाली प्रथम जूनियर स्टेट खो-खो प्रतियोगिता में कानपुर नगर के खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। इसके लिए शनिवार को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में बालक एवं बालिका वर्ग का चयन ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें 100 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन के आधार पर दोनों वर्गों की टीमों का चयन किया गया।

चयनित खिलाड़ी एक नवंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में कानपुर नगर का प्रतिनिधित्व करेंगे। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी फुर्ती, गति और खेल कौशल से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।

बालिका वर्ग में सुहानी गौतम, पावनी, वैष्णवी, सौम्या, महिका महेक, खुशी, आराध्या बाजपेई, अमृता, गुनगुन, महिमा, अमिता, मानसी, दीपाली और सान्वी को टीम में जगह मिली। वहीं, बालक वर्ग में प्रांजुल, अथर्व त्रिवेदी, अथर्व गुप्ता, देवान्श, सुयश, सौर्य, कृष्णा, तनमय, गौरव, शिखर, अश्वनी, ईशान, कृष्णा, मनीष और शिवम चयनित हुए।

खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन वेलफेयर एसोसिएशन, कानपुर नगर के अध्यक्ष डॉ. प्रभाकर पांडेय, सचिव अश्वनी मिश्रा, संयुक्त सचिव अभिषेक मिश्रा, हर्ष सक्सेना, अमन सिंह सेंगर, आयुष सिंह और शुभम हजारीया ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर

Leave a Reply