धनतेरस पर बच्चों ने जाना भारतीय संस्कृति और परंपराओं का महत्व
राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि अंबेडकर नगर
अम्बेडकर नगर अनव ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट में धनतेरस का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने पर्व से जुड़ी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक-दूसरे को धनतेरस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को धनतेरस के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि धनतेरस केवल खरीदारी और दीप जलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और सकारात्मकता का प्रतीक भी है।बच्चों ने परिसर की सजावट, दीप प्रज्वलन और अन्य गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शिक्षकों ने उन्हें भारतीय संस्कृति एवं त्योहारों की परंपराओं से परिचित कराते हुए आपसी प्रेम, सहयोग, स्वच्छता और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बना। कार्यक्रम के अंत में सभी को धनतेरस की शुभकामनाएं दी गईं तथा सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।