पहले दिन आर्चीज, चिंटल्स ने दर्ज की शानदार जीत

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। पी रोड स्थित हरसहाय पीजी कॉलेज में बुधवार को जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का रोमांच शुरू हो गया। दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन बालक और बालिका वर्ग के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने तेजी, फुर्ती और शानदार तालमेल का प्रदर्शन किया। मैदान पर हर अंक के लिए टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला।बालक सब-जूनियर वर्ग में आर्चीज की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए एनएलके को 12 अंकों से हराया। जूनियर वर्ग में चिंटल्स ने सुधर सिंह को 10 अंकों से शिकस्त दी। इसी वर्ग में वीएसईसी पनकी ने ऑक्सफोर्ड को आठ अंकों से पराजित किया। सीनियर वर्ग में सीवी रमन की टीम ने एनएलके अकादमी को पांच अंकों से हराकर जीत दर्ज की।बालिका वर्ग में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग में चिंटल्स कल्याणपुर ने केवी को सात अंकों से मात दी। वहीं सब-जूनियर वर्ग में भारती विद्या निकेतन ने कड़े मुकाबले में दो अंकों से जीत हासिल की। पहले दिन आर्चीज, चिंटल्स और सीवी रमन की जीत प्रतियोगिता का आकर्षण रही।

संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर

Leave a Reply