खो खो में सीएसजेएमयू और चिंटल्स स्कूल बने चैम्पियन

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले बुधवार को खेले गए। इसमें चार वर्गों के मुकाबले हुए। सीनियर बालक वर्ग में सीएसजेएमयू और जूनियर बालक वर्ग में चिंटल्स स्कूल की टीम विजेता बनी। वहीं, सीनियर बालिका वर्ग में चिंटल्स स्कूल रतनलाल नगर और जूनियर बालिका वर्ग में चिंटल्स स्कूल कल्याणपुर ने खिताब अपने नाम किया।
सीनियर बालक वर्ग के फाइनल में सीएसजेएमयू ने सीवी रमन की टीम को 36-12 से हराया। जूनियर बालक वर्ग में चिंटल्स स्कूल ने वीरेंद्र स्वरूप स्कूल को 18-3 से शिकस्त दी। सीनियर बालिका वर्ग में चिंटल्स स्कूल रतनलाल नगर ने सीएसजेएमयू कैंपस को 24-18 से पराजित किया। वहीं, जूनियर बालिका वर्ग में चिंटल्स स्कूल कल्याणपुर ने केवी कैंट को 18-9 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
प्रतियोगिता के दौरान संघ के सचिव अश्वनी मिश्रा, कोषाध्यक्ष सत्यम सिंह चौहान, संयुक्त सचिव छमा सिंह राही, हर्ष सक्सेना और शिवानी मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर

Leave a Reply