*कोरोना वायरस की लड़ाई में सड़कों पर पसरा दिखा सन्नाटा*

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) शाहजहाँपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर जिले में जनता कर्फ्यू का प्रभाव पूर्ण रूप से देखने को मिला। डीएम ने सभी एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देशित कर दिया था कि अपने अपने तहसील में निरंतर भ्रमण करते रहे और जनता कर्फ्यू की अपील करते रहे। डीएम ने यह भी निर्देश दिए था कि जनता कर्फ्यू में कोई भी दुकान, बाजार खुली नही दिखनी चाहिए तथा जनता कर्फ्यू का प्रभाव पूर्ण रूप से दिखना चाहिए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को भी निर्देश दिये थे कि पर्याप्त पुलिस कर्मियों की जगह जगह पर ड्यूटी लगाई जाए और सभी थानों को सशक्त कर दिया जाए। कोरोना वायरस की लड़ाई में सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिला। जनता कर्फ्यू का पालन सभी जनपद वासियों द्वारा किया गया। जिसके लिए डीएम द्वारा आभार व्यक्त किया गय। डीएम द्वारा कोरोना वायरस को दूर भगाने के लिए शंख बजाया गया। जिलाधिकरी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर का भम्रण कर जनता कर्फ्यू के हालातों पर नजर भी रखी गयी।

रिपोर्ट विजय सिंह शाहजहांपुर