थाना त्रिलोकपुर निषेधाज्ञा/लाक डाऊन का उलंघन कर फर्राटा भरने वाले कुल 10 वाहन सीज थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) सिद्धार्थनगर विजय ढुल पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में “कोरोना वायरस जिसके संक्रमण से बचाव/नियन्त्रण के दृष्टिगत उ0प्र0 शासन द्वारा दिनांक 25.03.2020 से 21 दिवस तक सम्पूर्ण प्रदेश में लाकडाउन जारी करने का निर्णय लिया गया है” के सम्बन्ध में मायाराम वर्मा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में व श्री महेन्द्र सिंह देव क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 26.03.2020 को रणधीर कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में निषेधाज्ञा/लाकडाऊन का उलंघन कर फर्राटा भरने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये कुल 10 वाहनों को सीज किया गया । जिसमें उ0नि0 सूर्य प्रकाश सिंह चौकी प्रभारी बिजौरा थाना त्रिलोकपुर द्वारा 5 वाहन तथा उ0नि0 जयप्रकाश तिवारी थाना त्रिलोकपुर द्वारा 05 वाहन सीज किया गया । सीज वाहनों को विवरण निम्नवत है –

1. प्लेटिना – UP 47F 9964
2. पैशन प्रो – UP 55V 8901
3. होण्डा साईन – UP 51P 9025
4. सी0डी0 डिलक्स – UP 55F 4547
5. सुजकी – UP 47U 6742
6. होण्डा साईन – UP 51AN 2876
7. स्पेण्डर प्लस – UP 47K 127
8. होण्डा साईन – UP 51R 6785
9. प्लेटिना – बिना नम्बर की
10. सी0टी0 100 – UP 55Z 0359

रिपोर्ट~अर्जुन सिंह सिद्धार्थनगर