उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी ने शोहरतगढ़ के सेठ रामकुमार खेतान बालिका इण्टर कालेज में स्थापित कोरेन्टाइन भवन का निरीक्षण किया गया। कोरेन्टाइन भवन में अन्य राज्यों /अन्य जनपदों से आये हुए पुरूष/महिलाओं को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा समय समय पर चेकअप कराये जाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ को निर्देश दिया कि अन्य राज्यों/जनपदों से आये हुए पुरूष/महिलाओं के लिये उनके खाने, रहने व हाथ धुलने के लिये साबुन, छोटे बच्चों के लिये दूध, बिस्किट व फल आदि की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को निर्देश दिया कि बाहर से आने वाले लोगों का नाम रजिस्टर में अंकित करें व उनका स्टांपिंग कर उनका चेकअप करायें। जिलाधिकारी द्वारा बढ़नी के गांधी आदर्श विद्याालय इण्टर कालेज में स्थापित कोरेन्टाइन भवन का निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा तहसील नौगढ़ के गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल में स्थापित कोरेन्टाइन भवन का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्थापित कोरेन्टाइन भवन में अन्य राज्यों/अन्य जनपदों से आने वाले लोगो को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा समय समय पर चेकअप किये जाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी नौगढ़ को निर्देश दिया कि अन्य राज्यों/जनपद से आये हुये पुरूष/महिलाओं के लिये उनके खाने, रहने व हाथ धुलने के लिये साबुन, छोटे बच्चों के लिये दूध, बिस्किट व फल आदि की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।
रिपोर्ट–अर्जुन सिंह सिद्धार्थनगर
You must be logged in to post a comment.