शाहजहाँपुर/निगोही। लॉक डाउन के चलते निगोही थानाध्यक्ष ने थाना परिसर में ही विवाह की रस्मे पूरी कराई गई। और उन्होंने कन्यादान करते हुए वर बधु के जयमाल डलवाकर विवाह संपन्न कराया। कस्बा निगोही के हमजापुर निवासी रामकुमार वर्मा पुत्र जागेश्वर दयाल वर्मा की कुछ समय पहले मृत्यु हो गई। उनके परिवार में पत्नी धनवती व पांच बच्चे थे। मृत्यु हो जाने के बाद पत्नी धनवती के आगे बड़ी मुसीबत पैदा हो गई थी। धनवती के आगे बच्चों का गुजर बसर करना मुश्किल पड़ रहा था। परिवार बालों ने धनवती के देवर प्रदीप कुमार से शादी कराये जाने की बात तय की। शादी का समय होली से पहले तय हुआ किसी बात को लेकर होली में शादी नहीं हो पाई फिर सोचा होली के बाद करा दी जाए। तब तक कोरोनावायरस जैसी भयंकर महामारी की बजह से पूरे देश को लॉक डॉउन कर दिया गया। इसकी वजह से धनवती के आगे बच्चों का पालन पोषण करने के लिए बहुत दिक्कतें आने लगी। धनवती ने निगोही थाने आकर अपनी परेशानी थानाध्यक्ष इंद्रजीत भदौरिया को बताई धनवती की परेशानी को सुनकर थानाध्यक्ष निगोही ने धनवती के ससुराल वालों से शादी के लिए बात की ससुराल वाले राजी हो गए। लॉक डॉउन की बजह से धनबती के मायके वाले नहीं आ सकते थे। ऐसे में थानाध्यक्ष ने कहा कि कन्यादान हम करेंगे दोनों वर वधू को थाने बुलाया शादी मैं जरूरत का कुछ सामान मंगवाकर दिया। थाने में प्रदीप और धनवती ने एक दूसरे के गले में जयमाला डालकर शादी के बंधन में बंध गए। कन्यादान थानाध्यक्ष निगोही ने किया और अपने पास से खर्चे के लिए धनवती को नगद राशि भी दी। इसके बाद दोनों को मिठाई खिलाकर थाने की गाड़ी से विदा करके ससुराल हमजापुर पहुंचाया।
रिपोर्ट विजय सिंह शाहजहांपुर
You must be logged in to post a comment.