लूट की झूठी सूचना देना पड़ा महंगा
कल दिनांक 12.04.2020 को सांयकाल 15:32 बजे यू0पी0-112 पर एक व्यक्ति दीपक राव पुत्र रूदल निवासी सेमरहना द्वारा लूट की सूचना दी गयी थी, उक्त सूचना के आधार पर महेन्द्र चौहान थानाध्यक्ष पथरा बाजार मय पुलिस टीम द्वारा घटना-स्थल पथरा बंधा तिघरा रोड पर तत्काल पहुंचकर व्यक्ति से घटना व रुपये के सम्बन्ध में पूछ-ताछ की गयी तो लूट की सूचना गलत पायी गयी । लूट की झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति के विरूद्ध थाना पथरा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर पर एन0सी0आर0 नं0 21/2020 धारा 203 भादवि0 का पंजीकृत किया गया। विजय ढुल, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत श्री मायाराम वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में तथा महेंद्र सिंह देव, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के कुशल निर्देशन में आज दिनाँक 13.04.2020 को महेन्द्र चौहान थानाध्यक्ष पथरा बाजार मय पुलिस टीम के अभियुक्त को अंतर्गत धारा 151/107/116 सीआरपीसी में ग्राम सेमरहना के पास तिगोड़वा से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया ।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर विजय ढुल द्वारा सभी से अपील की गयी है कि वर्तमान में हम सभी कोरोना संक्रमण की चुनौती से जूझ रहे हैं । ऐसे समय में झूठी सूचना देकर, पुलिस के संसाधन एवं समय को बर्बाद ना करें ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*
1. दीपक राव पुत्र रूदल निवासी सेमरहना थाना पथरा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-*
01- महेन्द्र चौहान थानाध्यक्ष पथरा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर ।
02- श्रीराम पाल उ0नि0 थाना पथरा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर ।
03- राम अचल यादव उ0नि0 थाना पथरा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर ।
04-मुख्य आरक्षी राजेन्द्र यादव थाना पथरा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर ।
05-आरक्षी शनि कुमार यादव थाना पथरा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर ।
रिपोर्ट–अर्जुन सिंह सिद्धार्थनगर
You must be logged in to post a comment.