उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) बिजनौर मंडावर राज्य सरकार द्वारा जनधन खातों के अलावा मनरेगा मजदूरों के खातों में रकम डालने के बाद बैंकों के बाहर लगी भीड़ सोशल डिस्टेंसिंग के नियम को तोड़कर बैंक से पैसे निकालने पहुँच रहे हैं।
लॉक डाउन के बीच बैंकों के बाहर अचानक से भीड़ बढ़ने लगी हैं। बैंकों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग के नियम को ताक पर रखकर लोग उमड़ रहे हैं। बैंकों में पहुँचने वालो में अधिकांश महिलाएं शामिल हैं। बैंकों के बाहर बिना सोशल डिस्टेंसिंग के महिलाएं काफी लंबी लंबी लाइन लगाकर खड़ी दिखाई दी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने में पुलिस भी असहाय दिखाई दी। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के बाहर लगी लाइनों को दुरुस्त कराने में वहां ड्यूटी पर मुस्तैद पुलिस कर्मी भी बेबस नजर आए।
रिपोर्ट त्रिलोक सिंह बिजनौर
You must be logged in to post a comment.