थाना मीरगंज के जंघई पुलिस चौकी इंचार्ज संतोष शुक्ला को जंघई मे लाकडाउन को बेहतर ढंग से पालन करवाने के लिए सम्मानित किया गया !

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर

थाना मीरगंज के जंघई पुलिस चौकी इंचार्ज संतोष शुक्ला को जंघई मे लाकडाउन को बेहतर ढंग से पालन करवाने के लिए सम्मानित किया गया !

आज जन कल्याण सेवा समिति के द्वारा थाना मीरगंज के जंघई पुलिस चौकी इंचार्ज संतोष कुमार शुक्ला को जंघई मे बेहतर ढंग से लोगो को लाकडाउन का पालन करने व करवाने के लिए क्रन्तिकारी भगत सिंह जी कि प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया !
चौकी इंचार्ज संतोष कुमार शुक्ला को सम्मानित जन कल्याण सेवा समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय तिवारी जी के द्वारा क्रन्तिकारी भगत सिंह कि प्रतिमा दिया गया !
जन कल्याण सेवा समिति के सदस्यो ने जंघई पुलिस चौकी पर जाकर चौकी इंचार्ज को सम्मानित किया इस मौके पर सभी लोगो ने मास्क पहन रखा था एवं सोशल डिस्टेंस का भी बखूबी ध्यान दिया गया !
इस मौके पर : विजय मिश्रा ( प्रधान प्रत्याशी सेमरी ) रंजीत तिवारी ऋषभ तिवारी विशाल तिवारी उपश्थित रहे

ब्यूरो रिपोर्ट ‌अभिषेक शुक्ला