उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट-पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अंकित मित्तल के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में सुशीलचन्द्र शर्मा प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी के मार्गदर्शन में वरि0उ0नि0 टीकाराम वर्मा तथा उनकी टीम द्वारा मु0अ0सं0 87/2020 धारा 379 भादवि0 का सफल अनावरण करते हुये 02 मोटरसाइकिल, 01 मोबाइल, व अवैध तमंचा कारतूस के साथ 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
आज दिनाँक 09.08.2020 को वरि0उ0नि0 टीकाराम वर्मा थाना पहाड़ी को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी की कुछ व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल लेकर बछरन गांव जाने वाले हैं। इस सूचना पर विश्वास करके वरि0उ0नि0 अपनी टीम के साथ बछरन गांव के आगे नहर पुलिया के पास उन लोगों का आने का इन्तजार करने लगे कि कुछ देर बाद दो मोटरसाइकिल पर 04 व्यक्ति आते दिखायी दिये जो पुलिस वालों को देखकर भागने लगे जिन्हे घेरकर समय करीब 09.30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। नाम पता पूछा गया तो, मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स बिना नम्बर के चालक द्वारा अपना नाम आशीष कुमार सिंह पुत्र धीरज सिंह निवासी मलवारा थाना राजापुर चित्रकूट बताया तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम राहुल दुबे पुत्र निवासी डढ़िया थाना राजापुर चित्रकूट बताया। मोटरसाइकिल बिना नम्बर के अपाचे के चालक से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम रवि उर्फ कैरा तिवारी पुत्र शंकरदयाल तिवारी निवासी डढ़िया थाना राजापुर चित्रकूट बताया जिसके पास से 01 वीवो कम्पनी का एन्ड्रोयड फोन बरामद हुआ तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम नीलेश उर्फ बद्दा उर्फ अनुराग पुत्र रामनरेश पटेल निवासी चनहट थाना राजापुर चित्रकूट बताय जिसके कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के कब्जे से बरामद मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स व वीवो कम्पनी का एन्ड्रोयज फोन मु0अ0सं0 87/2020 धारा 379 भादवि0 से सम्बन्धित है जिसे बरामद करने के बाद उपरोक्त मुकदमें में धारा 411/34 भादिव0 की बढ़ोत्तरी की गयी। अवैध तमंचा कारतूस बरामदगी के सम्बन्ध में अभियुक्त अनुराग उपरोक्त के विरुद्ध धारा 03/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अपाचे मोटरसाइकिल के कागजात न होने पर धारा 207 एमवी एक्ट मे सीज किया गया।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों द्वारा कड़ी पूछताछ पर बताया कि उन्होनें दिनाँक 07.07.2020 को मोती झील के पास राजापुर रोड से मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स व उसके साथ एक बैग जिसमें वीवो कम्पनी का एन्ड्रोयड मोबाइल व 6000 रुपये चोरी कर लिये थे तथा चोरी किये गये 6000 रुयपे हम चारों ने बराबर बांट कर खर्च कर दिये हैं।
बरामदगीः-
1. मु0अ0सं0 87/2020 से सम्बन्धित चोरी की मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स
2. मु0अ0सं0 87/2020 से सम्बन्धित चोरी का वीवो कम्पनी का एन्ड्रोयड मोबाइल
3. मोटरसाइकिल अपाचे बिना कागजात के
4. 01 तमंचा व 01 कारतूस 315 बोर
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीमः-
1.वरि0उ0नि0 टीकाराम वर्मा थाना पहाड़ी
2. उ0नि0 प्रवीण कुमार सिंह
3. उ0नि0 राजेश कुमार यादव
4. आरक्षी दिनेश कुमार
5. आरक्षी प्रमोद कुमार
6. आरक्षी प्रवीण पाण्डेय
7. आरक्षी चालक मधूसूदन पाठक
ब्यूरो रिपोर्ट अश्विनी कुमार श्रीवास्तव चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.