भारत स्काउट और गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा पूरे देश में कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान कोरोना वेरियर्स के तौर पर स्काउट गाइड द्वारा सराहनीय कार्य किया गया।

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) अयोध्या। जिसमें उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड जनपद अंबेडकर नगर के बीपी स्काउट दल के अध्यक्ष और स्काउट मास्टर के निर्देशन में प्रसाशन के साथ मिलकर उत्कृष्ट कार्य किया गया जिन के कार्यों को राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा सराहा गया और राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत करने हेतु विशेष कमेटी द्वारा इनका चयन किया गया। जो कि जनपद के गौरव की बात है। इनका सम्मान राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल यूथ कंपलेक्स गदपुरी हरियाणा में 12 सितंबर 2020 को होगा। पूरे देश से स्काउट गाइड के कुल 70 दल और जिला संस्था का चयन किया गया है जिसमें उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड जनपद अंबेडकरनगर के बीपी स्काउट दल का भी चयन किया गया है जिस पर पूरे जनपद में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है जिला संस्था के अध्यक्ष/जिला विद्यालय निरीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह ने बधाई देते हुए आशीर्वाद दिया और कहा कि ऐसे ही कार्य करते हुए आगे बढ़ते रहे साथ ही जिला मुख्यायुक्त स्काउट गाइड डॉ तारा वर्मा, जिला सचिव श्री शकील अहमद खान और बीपी स्काउट दल के अध्यक्ष श्री नौशाद अली सिद्दीकी एवं श्री अवनीश कुमार शुक्ल सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर स्काउट अयोध्या मण्डल, जिला कमिश्नर स्काउट श्री राजेंद्र चौधरी, जिला कमिश्नर गाइड श्रीमती नीलम वर्मा,प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम पाण्डेय, प्रधानाचार्या डॉ प्रशिशा श्रीवास्तव , प्रादेशिक गाइडर प्रतिनिधि गाइड श्रीमती निशात फात्मा सिद्दीकी,जिला संगठन कमिश्नर गाइड डॉ0 प्रियंका तिवारी , प्रधनाचार्य श्री रामतीरथ विश्वकर्मा , प्रधनाचार्य श्री राजेंद्र सिंह , कोषाद्यक्ष श्री रामचंद्र वर्मा ,प्रधानाचार्या श्रीमती कंचन बाला, प्रधानाचार्या श्रीमती आभा सिंह, गाइड कैप्टन सुश्री किरन आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चयनित दल के संचालक स्काउट मास्टर श्री मोहम्मद आरिफ खान और उनकी पूरी टीम को बधाई दी।

पवन कुमार चौरसिया अयोध्या मंडल ब्यूरो।