उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। उन्नाव में 27 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाली नॉर्दर्न इंडिया एवं उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में कानपुर के खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता के लिए रविवार को कानपुर की पुरुष और महिला टीम का चयन किया गया। कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ की ओर से विष्णुपुरी स्थित सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीम में जगह दी गई।
पुरुष वर्ग में 17 खिलाड़ियों को मौका
पुरुष वर्ग में माइकल डिसूजा, अनुग्रह मेसी, आरव सविता, आर्यन साहू, सुरेश जायसवाल, आकाश वर्मा, कुलदीप शर्मा, मयंक अग्निहोत्री, अभिषेक कुमार, उत्कर्ष साहू, यश सिंह, करण, आयुष्मान अग्निहोत्री, क्षितिज द्विवेदी, दिव्यांशु सिंह, अनीश सिंह और विराट बाजपेई का चयन किया गया।
महिला टीम में 14 खिलाड़ी शामिल
महिला वर्ग में मानवी सिंह, तनिष्का गर्ग, डॉ. प्रियांशी द्विवेदी, संजना निषाद, पलक राजपूत, तनिष्का गुप्ता, काव्य यादव, रिद्धि, हार्मनी कनौजिया, छवि, रोशनी यादव, रितिका निषाद, महक पाल और अक्षिता त्रिपाठी को टीम में शामिल किया गया है। चयनित खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर कानपुर का नाम रोशन करने की उम्मीद है।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर