अम्बेडकर भवन में गाँधी-शास्त्री जयंती मनाई गई

उत्तर प्रदेश( दैनिक कर्म भूमि) लालगंज सरेनी थाना अंतर्गत ग्राम सोतवखेड़ा रायबरेली में भारतरत्न भीमराव राम जी अम्बेडकर भवन परिसर में महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को ग्राम वासियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान शिवबोध रावत ने गांधी जी के सत्य अहिंसा के मार्ग को आत्मसात करने पर बल दिया। पूर्व प्रधान सुनील मिश्र और पूर्व प्रधान भुट्टो अली ने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी भरे जीवन को अपनाने को प्रेरित किया। प्रवक्ता जितेंद कुमार में ग़ांधी शास्त्री व बाबा साहब अम्बेडकर के विचारों की आज के समय मे प्रासंगिकता पर विचार व्यक्त किया। समाजसेवी सर्वेश कुरील ने आज के समय मे सत्य ईमानदारी और शिक्षा पर विचार व्यक्त करते हुए महापुरुषों को महान बताया। इस अवसर पर मयाराम, रणधीर सिंह, टिन्नू सिंह, जेपी रावत, विनोद गौतम आदि उपस्थित थे

रिपोर्ट तहसील क्राइम रिपोर्टर आलोक मौर्य लालगंज रायबरेली