उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन शानू गुप्ता ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हाथरस की बेटी के साथ प्रशासन का कृत्य भारतीय आजादी पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करने जैसा है भारत के संविधान में खूंखार अपराधी को मृत्युदण्ड के बाद उसका मृत शरीर परिजनों को सौंप दिया जाता है लेकिन आज यूपी हाथरस की बेटी जिसका बलात्कार करके उसकी जीभ काट दी जाती है उसको तड़पाकर बलात्कारियों द्वारा मार दिया जाता है ऐसी शर्मसार घटना के बाद प्रशासन द्वारा पीड़ित बेटी का मृत शरीर उनके परिवार को नहीं दिया जाता बल्कि आधीरात को लकड़ियों में केरोसिन डालकर प्रशासन द्वारा जला दिया जाता है यह अमानवीय कृत्य भारतीय संविधान के अनुरूप मानव अधिकार का हनन है । पूरे देश का व्यापारी व राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन इस घटना की कड़ी निन्दा करता है रामायण में उल्लेख है कि मेघनाथ का वध जब लक्षमण ने किया था तब सेना नायकों ने मृत शरीर को नष्ट करने की बात कही थी उस समय भगवान राम ने ससम्मान सहित परिवार को शरीर सौंपने का आदेश दिया था आज हाथरस की यह घटना ने मानवता को शर्मसार किया है इस कृत्य में शामिल जिम्मेदार तानाशाह अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को लेना चाहिए ।
ब्यूरो रिपोर्ट अश्विनी कुमार श्रीवास्तव जनपद चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.