किसानों की आय को दोगुना करने में तत्पर है भारतीय जनता पार्टी की सरकार- सांसद

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट । किसानों की आय को दोगुना करने में तत्पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किसान बिल को पास करके यह साबित कर दिया है कि माननीय मोदी जी की मंशा के अनुरूप 2022 तक प्रत्येक किसान की आमदनी निश्चित रूप से दोगुनी हो जाएगी। किसान लाल और हरे नेताओं की बातों में कतई ना आए यह लोग किसानों को सिर्फ बरगलाने का कार्य कर रहे हैं यह बात बांदा चित्रकूट सांसद आरके सिंह पटेल ने महिंद्रा ट्रैक्टर के मऊ शाखा का उद्घाटन करते हुए कहीं।आरके सिंह पटेल ने कहा की किसान बिल एक ऐसा बिल है जिससे किसान अपनी फसल अपनी उपज को पूरे देश के किसी कोने में भेज और बेच सकते हैं उनको अपनी फसल को एक जगह से दूसरी जगह बेचने में कोई कठिनाई कोई दिक्कत नहीं होगी अभी तक किसान को अपनी फसल एक जगह पर ही बेचना पड़ता था जिसके चलते उनको नुकसान उठाना पड़ता था। आज देश में बनने वाली प्रत्येक चीज देश के किसी भी कोने में बेची जा सकती है परंतु कृषि उपज ही एक ऐसी उपज थी जिसे दूसरी प्रदेशों में ले जाकर नहीं बेचा जा सकता था परंतु इस बिल के पास होने के बाद अब किसान अपनी फसल का अधिकतम मूल्य प्राप्त कर सकता है और अपनी फसल को किसी भी प्रदेश में ले जाकर के बेच सकता है और अगर वह अपनी फसल को कहीं बाहर नहीं ले जाना चाहता है तो भी कोई दिक्कत नहीं है। मऊ मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला ने कहा की कौवा कान ले गया कान ले गया के पीछे मत भागो यह बिल किसानों के लिए केवल फायदे के लिए है और इसका पूरा लाभ उन्हें मिलेगा। उन्होंने घोषणा की कि कोई भी नेता या कोई भी व्यक्ति आकर के यह बताएं कि इस बिल में कौन सा ऐसा नियम है जो किसान को नुकसान पहुंचाने वाला है। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने कहा कि किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए कुछ खर्चों को भी घटाने की आवश्यकता होती है और निश्चित रूप से महिंद्रा ट्रैक्टर के बारे में जितनी जानकारी है उस हिसाब से किसानों को तेल में बचत देता है और इसका रखरखाव भी काफी सस्ता पड़ता है चन्द्रप्रकाश खरे ने कहा कि मोदी ने किसानों और मजदूरों के लिए जितनी भी योजनाएं बनाई हैं आने वाले दिनों में लगातार फायदा देने वाला है जिसका एहसास लोगों को होने लगा है और जब आगे समय बिताता जाएगा तो सारे नियम कानून का फायदा किसानों मजदूरों आम नागरिकों को इतना मिलेगा की लोग विरोधी पार्टी के लोगों को जो सिर्फ और सिर्फ बरगलाने का काम करते हैं उनको अपने पास बैठने नहीं देंगे कार्यक्रम में 2 दर्जन से अधिक ग्राम प्रधानों ने शिरकत की भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष, रवि त्रिपाठी सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर सहित सैकड़ों लोग किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन कुणाल प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर महिंद्रा एंड महिंद्रा की तरफ से सभी किसानों का स्वागत स्मृति चिन्ह देकर के किया गया महिंद्रा लखनऊ से आए टेरिटरी मैनेजर संजय यादव एवं सीसीएम कामेष दुबे ने ट्रैक्टर की खूबियों को बताया ट्रैक्टर के बारे में गहन जानकारी दी और इस अवसर पर मेगा सर्विस कैंप भी लगाया गया जिसमें 75 से अधिक ट्रैक्टरों की सर्विसिंग का कार्य भी किया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट अश्विनी कुमार श्रीवास्तव चित्रकूट