उत्तर प्रदेश( दैनिक कर्म भूमि)शुकुल बाजार अमेठी : थाना अध्यक्ष रविंद्र सिंह के नेतृत्व में शुकुल बाजार पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली 45 लीटर अवैध शराब के साथ 6 आभियुक्त गिरफ्तार भेजे गए जेल। बताते चलें इन दिनों कानून व्यवस्था और शांति व्यस्था को लेकर शुकुल बाजार पुलिस फुल फॉर्म में दिखाई दे रही है जहाँ आपराधिक गतिविधियों पर सख्त नगर रखी जा रही।वही अवैध शराब को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा है।थाना अध्यक्ष रविन्द सिंह ने बताया ग्राम अब्दुला बहर पुर निहिमा मजरे अहमदपुर मे पुलिस ने मुखविर की सुचना पर दविस देकर अवैध शराब बनाने वाले 6 वाले लोगों को गिरफ्तार कर 45 लीटर अवैध शराब बरामद करते हुए 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मुकदमा पजिकृत कर जेल भेजा। उन्होंने कहा क्षेत्र में कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था बहाल रखने के लिए पुलिस वचनबद्ध है। लगातार क्षेत्र का गस्त किया जा रहा है।वही कोविड 19 के नियमो का पूर्णतया पालन हो इसके लिए भी पुलिस सख्त है।साथ ही उन्होंने कहा अवैध और कच्ची शराब जनलेवा है। उन्होंने कहा अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है जगह जगह पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा जहाँ इससे राजस्व का नुकसान होता हैं वही लोगो की जान जा सकती है क्योंकि अवैध शराब मे लोग हानिकारक केमिकल मिलाते हैं जो कि लोगो के लिए प्राणघात है उन्होंने कहा कि त्यौहार के मद्देनजर अराजक तत्वो पर विशेष नजर रखी जा रही है
रिपोर्ट राष्ट्रीय हेड राजेश कुमार मौर्य अमेठी उत्तर प्रदेश
You must be logged in to post a comment.