जनपद के समस्त थानों में सम्भ्रान्त व्यक्ति/महिलाओं द्वारा महिला हेल्प डेस्क का किया गया लोकार्पण

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। उ0प्र0 शासन द्वारा नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं महिला कल्याण एवं बाल विकास के लिए चलाये जा रहे महाअभियान *मिशन शक्ति* के अन्तर्गत जनपद चित्रकूट के समस्त थानों में महिला हेल्पडेस्क का लोकार्पण किया गया। थाना कोतवाली कर्वी में राज्यमंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, शेषमणि पाण्डेय जिलाधिकारी चित्रकूट, अंकित मित्तल पुलिस अधीक्षक चित्रकूट, चन्द्रप्रकाश खरे जिलाध्यक्ष भाजपा चित्रकूट एवं प्रकाश स्वरूप पाण्डेय अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट की उपस्थिति में वन्दना त्रिपाठी नोडल अधिकारी मिशन शक्ति जनपद चित्रकूट व रंजना उपाध्याय उपाध्यक्ष भा0ज0पा0 द्वारा महिला हेल्प डेस्क का लोकार्पण फीता काटकर किया गया । मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार द्वारा उ0प्र0 के 20 थानों के महिला हेल्प डेस्क का लोकार्पण किया गया जिसका लाइव टेलीकास्ट प्रोजेक्टर के माध्यम से कार्यक्रम में दिखाया गया । इसके पश्चात राज्यमंत्री चन्द्रिका प्रसाद एवं वंदना त्रिपाठी नोडल अधिकारी मिशन शक्ति द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केन्द्र में नियुक्त उ0नि0 बैजनाथ व महिला आरक्षी मंजूलता पाल को उनके द्वारा कठिन परिश्रम कर 15 जोड़ो को आपस में मिलाकर शादी के अटूट बंधन को टूटने से बचाया जैसे सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

इसी क्रम में भरतकूप थाना में समाज सेविका व डाक्टर लक्ष्मी सचान द्वारा प्रभारी निरीक्षक संजय उपाध्याय की उपस्थिति में, थाना बहिलपुरवा में शिक्षिका पुष्पा यादव द्वारा प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल सिंह की उपस्थिति में, थाना राजापुर में क्षेत्राधिकारी राजापुर रामप्रकाश व एसडीएम राजापुर व प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह की उपस्थिति में नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श मनोज द्विवेदी द्वारा, थाना पहाड़ी में ग्राम प्रधान पहाड़ी सरिता देवी द्वारा प्रभारी निरीक्षक श्रवण कुमार सिंह की उपस्थिति में, थाना रैपुरा में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता गौर द्वारा प्रभारी निरीक्षक सुशील चन्द्र शर्मा की उपस्थिति में, थाना मऊ में प्रधानाचार्य बालिका इण्टर कालेज मऊ द्वारा प्रभारी निरीक्षक सुभाषचन्द्र चौरसिया की उपस्थिति में, थाना मानिकपुर में चेयरमेन मानिकपुर विनोद कुमार द्विवेदी द्वारा प्रभारी निरीक्षक के0के0 मिश्रा की उपस्थिति में, थाना बरगढ़ में ग्राम प्रधान बरगढ़ शकुन देवी द्वारा प्रभारी निरीक्षक रवि प्रकाश की उपस्थिति में, थाना मारकुण्डी में ग्राम प्रधान अमचुर नेहुरवा कल्ली देवी द्वारा प्रभारी निरीक्षक रमेशचन्द्र की उपस्थिति में महिला हेल्पडेस्क का लोकार्पण फीता काट कर किया गया । उद्घाटन सामारोह में उपस्थित बालिकाओं/महिलाओं को वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं थाना एवं सम्बन्धित समस्त अधिकारियों के सीयूजी नम्बर के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी देकर जागरूक किया । महिलाओं एवं बालिकाओं से वार्ता कर उनके अन्दर के आत्मविश्वास को बढ़ाया गया एवं महिला अधिकारों के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से बताया गया ।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट