थाना मऊ पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशन में गुमशुदा एवं अपहृतों की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के क्रम में सुभाषचन्द्र चौरसिया प्रभारी निरीक्षक मऊ के मार्गदर्शन में उ0नि0 रामकृपाल तथा उनकी टीम द्वारा मु0अ0सं0 223/2020 धारा 363/354/452/506 भादवि0 व 08 पोक्सो एक्ट की अपहृता को सकुशल बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

उल्लेखनीय है कि दिनाँक 23.10.2020 को थाना मऊ में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गयी कि दिनाँक 22.10.2020 को दीपक पुत्र मुन्नीलाल निवासी सखौंहा थाना मऊ जनपद चित्रकूट द्वारा लड़की से छेड़छाड़ करता था तथा अपहरण कर लिया है इस सूचना पर थाना मऊ में मु0अ0सं0 223/2020 धारा 363/354/452/506 भादवि0 व 08 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया। प्रभारी निरीक्षक मऊ द्वारा बालिका की बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उ0नि0 रामकृपाल के नेतृत्व में टीम बनायी गयी। उ0नि0 रामकृपाल एवं उनकी टीम ने अथक मेहनत कर सुरागरसी पतारसी के आधार पर आज दिनाँक 25.10.2020 को अहिरी बस स्टैण्ड के पास से अभियुक्त दीपक उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से अपहृता को सकुशल बरामद कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीमः-*
1. उ0नि0 रामकृपाल थाना मऊ
2. मुख्य आरक्षी राजबहादुर
3. महिला आरक्षी सीमा यादव

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट