नारी सम्मान एवं महिला कल्याण व बाल विकास के लिए चलाये जा रहे महाअभियान मिशन शक्ति

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट- उ0प्र0 शासन द्वारा नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं महिला कल्याण व बाल विकास के लिए चलाये जा रहे महाअभियान मिशन शक्ति के तहत पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशन में आज दिनाँक-25.10.2020 को प्रभारी निरीक्षक राजापुर अनिल कुमार सिंह द्वारा थाना राजापुर में दुर्गानवमी के शुभ अवसर पर कन्या भोज करवाया गया । इस कन्या भोज में प्रभारी निरीक्षक राजापुर द्वारा बालिकाओं को वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने-अपने थाना के सीयूजी नम्बर के बारें में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया। इसके साथ ही सभी बालिकाओं को पुलिस की कार्यप्रणाली के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी तथाथाने के विभिन्न कार्यालयों का भ्रमण करवाया गया एवं बताया गया कि कहां क्या कार्य किया जाता है। इस गोष्ठियों में पुलिस के माननीव चेहरे के सम्बन्ध में बताया गया। बच्चियों गुड़ टच/बैड टच के सम्बन्ध में बताकर जागरुक किया गया। थाना राजापुर की एण्टी रोमियो टीम द्वारा तुलसी मंदिर एवं कस्बे के दुर्गा पण्डालों में जाकर बालिकओं एवं महिलाओं को जागरुक किया गया।

थाना एण्टी रोमियो टीमों द्वारा कस्बे एवं विभिन्न ग्रामों के दुर्गा पण्डालों में महिलाओं/बालिकाओं को वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने-अपने थाना के सीयूजी नम्बर के बारें में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया । महिलाओं एवं बालिकाओं से वार्ता कर उनके अन्दर के आत्मविश्वास को बढ़ाया गया एवं महिला अधिकारों के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। जागरूकता गोष्ठी में सभी से उनकी समस्याओं के बारें में पूछा गया।
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक भरतकूप संजय उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना भरतकूप की एण्टी रोमियों टीम द्वारा ग्राम जोगिया पुरवा, सेमरवार, रसिन में जाकर 05 वर्षीय महिला उत्पीडन एवं उससे सम्बन्धित प्रतिवादीगणों से पूछताछ की गयी एवं पीडिताओं से मिलकर मिशन शक्ति अभियान के सम्बन्ध में बताया गया तथा भयमुक्त वातावरण हेतु पुलिस की मौजूदगी का एहसास कराया गया तथा बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या पर वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने-अपने थाना के सीयूजी नम्बर पर सम्पर्क कर अपनी समस्या बतायें।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट