बसखारी थाना क्षेत्र की हकीकत को उजागर करना बसखारी थानेदार को लगा नागवार।

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) अम्बेडकर नगर।

हिंदी दैनिक अखबार राज्य का भविष्य के विशेष संवाददाता विजय कुमार को बसखारी थानाध्यक्ष ने ग्रुप से किया बाहर।

विशेष संवाददाता ने थाना क्षेत्र की हकीकत को बयां किया तो साहब को खुन्नस आ गई।

बसखारी थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडे को सच्चाई से परहेज।

बीते दिनों की अगर हम बात करें तो अवैध गांजा प्रकरण में तमाम अभियुक्त पकड़े गए और जेल भी गए हैं।

इसके बावजूद अवैध गांजा का काला कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा।

जिसकी सच्चाई विशेष संवाददाता ने उजागर किया तो साहब को रास नहीं आयी।

थानाध्यक्ष बसखारी श्रीनिवास पांडे ने आव देखा ना ताव विशेष संवाददाता को प्रेस बसखारी ग्रुप से बाहर कर दिया

पत्रकार समाज का एक आईना होता है जो समाज को सही दिशा में ले जाने का काम करता है।

कप्तान साहब! बसखारी थानेदार श्रीनिवास पांडे को आखिरकार किस तरह के पत्रकारों की जरूरत है।

रिपोर्ट-विमलेश विश्वकर्मा अम्बेडकर नगर।