उत्तर प्रदेश( दैनिक कर्म भूमि) महाराजगंज सूबे के सियासी गलियारों में जिला महराजगंज मंगलवार को सुर्खियों में रहा। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभु दयाल चौहान भाजपा को छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव की मौजूदगी में पार्टी का दामन थाम लिया। लखनऊ में हुए इस सियासी घटनाक्रम से जिले की राजनीति गर्म हो गई है। सपाई जहां गदगद हैं, वहीं भाजपा के लोग इस घटनाक्रम को विश्वसनीयता पर संकट के रूप में देख रहे हैं। सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि अति महत्वाकांक्षी लोगों को नहीं रोका जा सकता। भारतीय जनता पार्टी ने छोटे से कार्यकर्ता को जिले का पहला पद दिया। अब उसको वह नहीं पचा पाए। इसको क्या कहा जाए!दुर्भाग्य है यह!भविष्य में जो छोटे कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी समायोजित करती थी, कहीं ना कहीं उस पर प्रश्न चिन्ह लग गया। क्योंकि पार्टी उन पर विश्वास करके जिला पंचायत अध्यक्ष बनाई थी। वहीं सपा में शामिल होते ही जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभु दयाल चौहान ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। सधे सियासी लहजे में कहा कि जब भी वह गरीब, पिछड़े, अति पिछड़े व विकास का मुद्दा उठाते थे तो उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया जाता था। जमीर ने इसकी गवाही नहीं दिया। इसलिए समाजवादी पार्टी का दामन थामा!
रिपोर्ट राष्ट्रीय हेड राजेश कुमार मौर्य जनपद महाराजगंज उत्तर प्रदेश
You must be logged in to post a comment.