अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में परिवहन विभाग की ऑनलाइन सेवाओं के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग का आयोजन किया गया

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री ने कहा कि डीलर प्वाइंट रजिस्ट्रेशन योजना के अंतर्गत व्यवसायिक व गैर व्यवसायिक वाहनों के पंजीयन हेतु डिजिटल सिग्नेचर सहित डॉक्युमेंट्स अपलोड करने की सुविधा लागू की गई है।अब कार्यालय में भौतिक पत्रावली लाने की आवश्यकता नहीं है वाहन विक्रेताओं को नए ट्रेड सर्टिफिकेट व नवीनीकरण की ऑनलाइन सुविधा पूरे प्रदेश में लागू की गई है वहां से संबंधित विभिन्न सेवाएं लागू की गई है जिसमें पंजीयन पुस्तिका की द्वितीय प्रति, पंजीयन पुस्तिका में पता परिवर्तन, हाइपोथिकेशन पृष्ठांकन, हाइपोथिकेशननिरस्तीकरण, पंजीयन पुस्तिका का नवीनीकरण, स्वामित्व अंतरण, तथा अनापत्ति प्रमाण पत्र शामिल है नए परमिट की द्वितीय प्रति एवं शादी ब्याह के अवसर पर जारी होने वाले स्पेशल परमिट जारी करने की एंड टू एंड अवस्था लागू की गई है जिसमें भी कार्यालय में आने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि वाहनों की पंजीयन पुस्तिका, स्वस्थता प्रमाण पत्र,परमिट एवं ड्राइविंग लाइसेंस का ऑनलाइन प्रिंट प्राप्त करने की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है वाहनों के प्रति प्रदूषण मुक्त प्रमाण पत्र जारी करने हेतु प्रदूषण केंद्र स्थापित करने के लिए नए आवेदन व नवीनीकरण आदि की ऑनलाइन सुविधा भी पूरे प्रदेश में लागू की गई वाहन एवं सारथी संबंधी 25 सेवाएं दर्पण पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएंगी आवेदक स्तर पर ड्रिलडाउन सुविधा उपलब्ध है समस्त सेवाएं जनहित गारंटी अधिनियम के अंतर्गत सम्मिलित है कार्यों के निस्तारण की अवधि सात कार्य दिवस निर्धारित किए गए हैं। ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी विभिन्न सेवाओं के आवेदकों की सुविधा हेतु जनपद स्तरीय लागू की जा रही है।उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा सप्ताह को दीपावली के बाद आयोजित कराया जाए तथा कार्यालय के आसपास अतिक्रमण हटाया जाए डीलर के साथ प्रत्येक माह समीक्षा अवश्य की जाए ऑनलाइन सेवाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं कॉल सेंटर हेल्पलाइन में की गई शिकायतों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित कराएं।उन्होंने कहा कि कोविड-19 को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएं।

एनआईसी चित्रकूट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान जिलाधिकारी चित्रकूट शेषमणि पांडेय ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुरेश चंद्र यादव को निर्देश दिए के डीलरों की प्रत्येक माह बैठक अवश्य कराएं तथा जो शासन द्वारा गाइडलाइन जारी की गई है उसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराया जाए।
वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन प्रदीप कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार यादव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट