राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने आगजनी का शिकार हुए कपड़ा व्यापारी की मदद की

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन चित्रकूट के पदाधिकारियों द्वारा पूर्व में आगजनी का शिकार हुए कपड़ा व्यापारियों को दी गई आर्थिक सहायता व सभी से पीड़ितों की मदद करने की अपील की गई ।

दिनाँक-15/10/2020 को अशोका गारमेंट्स धतुरहा चौराहा में कपड़ा व्यापारी अशोक कुमार व कुसुम सोनी की कपड़ा दुकान में अज्ञात कारणों से आगजनी की घटना हुई थी व्यापारी आर्थिक व मानसिक रूप से टूट चुके हैं जिसमें शाशन व प्रशासन से पीड़ितों की मदद करने की माँग की गई थी 21 दिन बीत जाने के बाद किसी ने उन्हें कोई मदद नहीं की वह अपना व्यापार स्थापित नहीं कर पा रहे थे दुकान उसी स्थिति में है पीड़ितों ने सभी से मदद की गुहार लगाई थी आज राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन शानू गुप्ता के नेतृत्व में प्रदेश मंत्री विनोद केसरवानी, जिला महामंत्री विष्णु गुप्ता, मण्डल संगठन मंत्री अमित पौहरिया, मुख्य संरक्षक सुनील हड्डू गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष सुनील जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष उज्ज्वल गुप्ता,जिला मंत्री संतोष गुप्ता,नगर अध्यक्ष संजय सोनी,नगर उपाध्यक्ष अनुराग गुप्ता,जिला कार्यवाहक अध्यक्ष रामप्रकाश केसरवानी, मंडल उपाध्यक्ष शिव शंकर गुप्ता, युवा जिला उपाध्यक्ष दसरथ केसरवानी,मंडल महामंत्री युवा शेशू जायसवाल, मंडल मंत्री ललित जायसवाल,ने सहयोग कर दोनों पीड़ित व्यापारियों को 15000₹पन्द्रह हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की तथा सभी व्यापारियों से पीड़ितों के पुनः व्यापार स्थापित करने के लिए मदद की अपील की ।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट